संवाद न्यूज एजेंसी
रोपड़। थाईलैंड (बैंकॉक) में 10 से 18 दिसंबर तक आयोजित सीनियर एशियन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2022 में शासकीय महाविद्यालय रोपड़ के खिलाड़ी अरुण कुमार, बीए थर्ड ईयर ने कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
कॉलेज के प्राचार्य एस जतिंदर सिंह गिल ने एथलीट अरुण कुमार का कॉलेज आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया और किक बॉक्सिंग में अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करने वाले फिजिकल हेड शिक्षा विभाग प्रो. हरजीत सिंह, डॉ. हरमनदीप कौर और उनके माता-पिता को बधाई दी। कॉलेज प्रबंधन की ओर से अरुण कुमार को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रो. हरजीत सिंह ने कहा कि खिलाड़ी अरुण कुमार ने 94 किलोग्राम भार वर्ग में सीनियर एशियन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर कॉलेज और जिले का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया है।
इस अवसर पर डॉ. निर्मल सिंह बराड़, डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रो. शमिंदर कौर, प्रो. जगजीत सिंह, प्रो. रवनीत कौर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।