फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसिमरत ने एक-एक पार्षद से जानी समस्याएं, ग्रांट का दिया आश्वासन

Sat, 04 Jul 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संगत दर्शन के दौरान शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने एक-एक पार्षद और वार्ड वासियों को बुलाकर उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन


पार्षदों ने विकास कार्यों की सूची तथा उन पर होने वाले खर्च का ब्योरा भी दिया। इस मौके हरसिमरत कौर बादल ने लाखों रुपये की ग्रांटें देने आश्वासन दिया। अधिकांश पार्षदों तथा वार्डवासियों ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से शहर में ठप पड़ी सीवरेज की समस्या का जिक्र किया ओर बताया कि शहर में सीवरेज पूरी तरह से ठप होकर रह गया है, जिस कारण हर दिन उनको मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

इस मौके प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न नेताओं ने बीबा बादल को बताया कि सीवरेज सिस्टम को खुलवाने के लिए बड़ी ग्रांट के साथ-साथ सीवरेज को खुलवाने के लिए एक बड़ी मशीन की आवश्कता है, जिस से बंद पड़ा सीवरेज सिस्टम चालू हो सके।  इस मौके हरसिमरत ने कहा कि शहरों के विकास योजना के तहत जल्द ही बड़ी ग्रांट मुहैया करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहरी तथा ग्रामीण लोगों की समस्याओं को नजदीकी से जानती है ओर उनको हल करने का दमखम भी रखती है।     
विज्ञापन


इस मौके विधायक प्रेम मित्तल, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन प्रेम अरोड़ा, नगर काउंसिल के चेयरमैन बलविंदर सिंह काका, सीनियर उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह ठेकेदार, उपाध्यक्ष कंचन सेठी, पनसीड के चेयरमैन सुखविंदर सिंह औलख, ओएसडी मनीश कुमार, उपमुख्य मंत्री के मीडिया सलाहकार हरजिंदर सिंह सिद्धू, दिलराज सिंह भूंदड, डीसी भूपिंदर सिंह राय, एसएसपी भूपिंदर सिंह खटड़ा, एडीसी विकास हरविंदर सिंह सरा, एडीसी ईशा कालिया, ईओ विजय कुमार, एसडीएम राकेश कुमार, डीएसपी रूपिंदर सिंह भारद्ववाज, गुरप्रीत बनावाली, एससी विंग के र्स्वण सिंह हीरेवाला, भाजपा के जिलाध्यक्ष सतीश गोयल, सूरज छाबड़ा, मलकीत सिंह समाओ, अशोक गर्ग, सुनील जैन, जतिंदर जैन समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हाजिर थे।
विज्ञापन


बचत भवन में ज्यादा देर नहीं रुकीं
हालांकि यह संगत दर्शन बचत भवन में खुले रूप में रखा गया था। जिसके लिए जिला प्रशासन व नगर काउंसिल ने पूरी तैयारी की थी। आयोजन स्थल को रात भर सजाया गया व दो नए एसी लगाकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। लेकिन उक्त बंदोबस्त तब धरे रह गए, जब बचत भवन में कुछ देर बैठने के बाद केंद्रीय मंत्री के आदेशों पर इसको डीसी आफिस में तबदील करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें