फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के पति ने लगाए विधायक मित्तल के बेटे पर आरोप

Thu, 28 May 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लोधी क्लब के पूर्व कैटरर मनीश कुमार की पत्नी रमिंदर कौर के आत्महत्या करने के मामले ने उस समय नया मोड़ लिया, जब मनीश ने बुधवार की देर रात को मनाली से लुधियाना पहुंचकर उद्योगपति रोहित जैन पर रमिंदर को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


मनीश कुमार ने अकाली दल के मानसा से विधायक प्रेम मित्तल के बेटे अशोक मित्तल पर भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के आत्महत्या करने के पीछे उनका भी हाथ है। अशोक ने इन सभी आरोपों को नकारा है। पुलिस ने रोहित जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर लिया है।

मनीश ने कहा कि कुछ समय पहले उससे लोधी क्लब के कैटरर का ठेका खत्म हो गया था। करीब डेढ़ से दो महीने पहले विधायक प्रेम मित्तल के बेटे अशोक मित्तल और उद्योगपति रोहित जैन की उससे व उसकी पत्नी रमिंदर कौर से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि वह उसे लोधी क्लब के कैटरर का ठेका दोबारा दिलवा देंगे। इसके लिए कुछ पैसे लगेंगे, लेकिन उन्होंने ठेका लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन


उन्होंने ठेका लेने के बजाय मनाली में होटल ले लिया और वहीं पर चले गए। मनीश ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी किसी बात को लेकर परेशान चल रही थी, लेकिन वह उसे खुल कर बता नहीं रही थी। मनीश के अनुसार बुधवार की सुबह रमिंदर कौर फोन पर कह रही थी कि वह आत्महत्या करना चाहती है। उसने कहा था कि वह लुधियाना से कुछ दिनों के लिए मनाली रहने आ जाए।

मनीश ने आरोप लगाया कि आत्महत्या करने से पहले रमिंदर कौर ने अपने फोन से विधायक प्रेम मित्तल के बेटे अशोक मित्तल को मैसेज किया था कि भैया रोहित को बता देेना कि वह उसकी वजह से यह कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी की परेशानी की वजह रोहित जैन के साथ साथ अशोक मित्तल भी है। वह राजनीतिक पहुंच के चलते उसे भी नुकसान पहुंचवा सकते हैं।

मामले से नहीं है कोई लेना देना : अशोक मित्तल
अकाली विधायक प्रेम मित्तल के बेटे अशोक मित्तल ने मनीश के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि रोहित और रमिंदर कौर की फेसबुक पर ही मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि रमिंदर द्वारा किया गया उन्हें कोई मैसेज नहीं मिला है। रमिंदर ने किस वजह से आत्महत्या की, उन्हें नहीं पता।

जांच के बाद की जाएगी अगली कार्रवाई : एसीपी
एसीपी सराभा नगर गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि पुलिस ने रोहित जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। विधायक प्रेम मित्तल के बेटे का इस मामले से कोई लेना देना है या नहीं, इसके बारे में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें