फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में कैबिनेट बैठक: 27 को पहली बार उद्योगनगरी से चलेगी सरकार, इन्वेस्ट पंजाब समिट का भी आयोजन

Mon, 25 Oct 2021 07:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

27 अक्तूबर को लुधियाना में इन्वेस्ट पंजाब समिट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा निवेश राज्य में लाने पर पंजाब सरकार का फोकस रहेगा। इसी दिन पहली बार लुधियाना में पंजाब कैबिनेट की बैठक होगी। माना जा रहा है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी बैठक में उद्योगों को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। 
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 अक्तूबर को पहली बार लुधियाना में पंजाब कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में लुधियाना के सर्किट हाउस में होगी। बैठक को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी का काम जोरों पर चल रहा है। उम्मीद है कि बैठक में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के उद्योगों को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते है। जिसका कारोबारी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। अभी तक यह खुलासा नहीं हो सका है कि कैबिनेट बैठक इनवेस्ट पंजाब सबमिट से पहले होगी या बाद में।

विज्ञापन


27 अक्तूबर को लुधियाना में इन्वेस्ट पंजाब समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत उनकी सरकार के सभी मंत्री और अधिकारी हिस्सा लेने पहुंचेंगे। इस समारोह के आयोजन का मुख्य उदेश्य ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को आमंत्रित करना है। इस सबमिट के लिए प्रशासनिक अधिकारी अलग से तैयारी में जुटे है। ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को इसमें आमंत्रित किया जाएगा। लुधियाना के कारोबारियों को इस समिट में बुलाया गया है। वह अब अपनी बातों को सीधे सीएम के सामने रख सकें। इस दौरान ही सर्किट हाउस में कैबिनेट बैठक करने का भी फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें