फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिटोरियस स्कूल के सामने अध्यापकों का धरना

Fri, 22 Apr 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी रेजीडेंशियल स्कूल फॉर मैरिटोरियस स्टूडेंट्स में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ने अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया। स्कूल के सामने धरना दे रहे रमनदीप कौर और अमरप्रीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा उनको रेगुलर करने के आश्वासन के बाद भी रेगुलर नहीं किया गया।
विज्ञापन


उनकी मांगों में सिविल सर्विसिज रूल पूरी तरह लागू करना, स्कूल में काम करने का समय 6 घंटे प्रतिदिन सीमित रखना, साप्ताहिक ऑनलाइन टेस्ट न लेना, वेतन में वार्षिक बढ़ोतरी, संस्था सरकारी है या निजी स्पष्ट करना, स्कूल में महिला वार्डन नियुक्त करना, स्कूल में अवकाश के नियम स्पष्ट करना, महिला अध्यापकों को प्रसूति अवकाश तीन माह बिना वेतन नियम में संशोधन करना आदि शामिल है।

उन्होंने कहा कि सोसाइटी द्वारा 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए किसी कोचिंग का प्रबंध नहीं किया गया है, बल्कि अध्यापकों को ही स्कूल के समय के बाद जबरदस्ती कोचिंग देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। शनिवार को भी दो बजे से चार बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर नवजोत कौर, कमलजीत सिंह, अजय कुमार, परमिंदर कौर, सोनिया शर्मा, रेणु बाला, रजत, मनीष कुमार, आरती रत्न और गुरप्रीत कौर उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


प्रिंसिपल कर्नल अमरजीत सिंह ने कहा कि टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की मांगों की जानकारी स्कूल के डायरेक्टर और सोसाइटी को भेज दी है। अब वही फैसला लेंगे। वार्डन की समस्या हल हो गई है और इंटरव्यू भी हो चुका है। जल्द ही 2 नई महिला वार्डन यहां ड्यूटी पर उपस्थित होंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें