फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरेंट्स एसोसिएशन के रोष प्रदर्शनों के विरोध में बठिंडा के 100 निजी स्कूल बंद

Sat, 30 Apr 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
प्राईवेट स्कूलों के खिलाफ पेरेंट्स एसोसिएशन के रोष प्रदर्शन व धरनों के खिलाफ प्राइवेट स्कूल अनएडेड यूनियन ने जिले के करीब 100 स्कूल शनिवार बंद रखे। साथ ही स्कूल संचालकों प्रशासन से मांग की कि पेरेंटस एसोसिएशन की ओर से स्कूलों के आगे लगाए जाने वाले धरनों को रोका जाए और धरना लगाने वालों पर कार्रवाई की जाए । 
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल अनएडेड यूनियन के नेता राजन गर्ग ने बताया कि वह शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के अनुसार नियमों के तहत स्कूलों में बच्चों की फीसें व किताबें लागू करने को तैैयार है।

पेरेंटस एसोसिएशन के कुछ व्यक्ति जानबूझकर प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों को साथ लेकर स्कूलों का छवि धूमल करने के लिए रोष प्रदर्शन कर धरने लगा रहे हैं। गर्ग ने कहा अगर किसी बच्चे के परिजन को स्कूल प्रबंधकों से कोई मुश्किल है तो वह उनसे सीधा संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक प्रशासन ने उनकी मांग परकोई ध्यान न दिया  तो वह अगली रणनीति तय करेंगे। 
विज्ञापन


वहीं पेरेंट्स स्कूल एसोसिएशन के नेता गुरविंदर शर्मा ने कहा कि  स्कूल प्रबंधक अपने आप को बचाने के लिए यह सब कर रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पडे़गा। उनका कहना था कि जब तक स्कूल प्रबंधक नियमों के अनुसार फीस नही लेंगे, तब उनका संघर्ष जारी रहेगा। उनका कहना था कि अगर स्कूल प्रबंधक नियमों के तहत दाखिला फीस वसूल करें तो पूरा मामला हल हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें