बुढलाडा में सड़क जाम करके नारेबाजी करते गांवों के सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
गांव बोड़ावाल में मजदूर मुक्ति मोर्चा के प्रांतीय सचिव भगवंत सिंह समाओ पर हुए हमले के आरोपी अकाली सरपंच व उनके पारिवारिक सदस्य के खिलाफ दर्ज मामले के विरोध में पंचायत यूनियन आ गई है। उसने थाना बुढलाडा के आगे शनिवार को धरना देकर मामला रद्द करवाने की मांग की।
जिला परिषद सदस्य मलकीत सिंह समाओ, पंचायत यूनियन के अध्यक्ष बूटा सिंह झलबूटी ने कहा कि झगड़े का कारण जाने बिना ही पुलिस ने सरपंच व उसके परिवार पर मामला दर्ज किया है। पंच जगसीर सिंह, गुरतेज सिंह, बेअंत कौर, मेजर सिंह व मनरेगा मजदूर नेता जसवीर कौर, जसविंदर कौर, अमरजीत कौर, मनजीत कौर, रणजीत ने कहा कि झगड़े वाले दिन गांव बोड़ावाल के गुरुघर से मुख्य सड़क तक नई बन रही गली का काम चल रहा था।
इस काम से मजदूर हटाकर बैठक करने की जिद कर रहे भगवंत सिंह समाओ को सरपंच की ओर से सिर्फ ऐसा करने से रोका तो झगड़े की पहलकदमी समाओ की ओर से की गई। उन्होंने मांग की कि सरपंच सूरत सिंह व उसके परिवार खिलाफ दर्ज किया मामला रद्द किया जाए।
मौके पर अकाली दल के सर्कल अध्यक्ष अमरजीत कुलाना, जसविंदर सिंह, बिक्कर सिंह, दर्शन सिंह, रणबीर सिंह, गुरजीत सिंह हाजिर थे। जिला परिषद सदस्य मलकीत सिंह समाओ ने बताया कि धरनाकारियों की मांग को परवान करते हुए एसपीडी केसर सिंह द्वारा मामले की जांच के लिए दो दिन का समय मांगा है।