फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याऊ को तुड़वाने को लेकर आप संयोजक केजरीवाल के खिलाफ उबाल

Tue, 12 Apr 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में केजरीवाल के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते जिला अकाली दल के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के मुद्दे पर बार बार बयान बदलने और दिल्ली के गुरुद्वारा शीश गंज परिसर में बने प्याऊ को तुड़वाने को लेकर आप संयोजक केजरीवाल के खिलाफ अकाली सड़कों पर उतर आए हैं। मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल के बैनर तले घंटाघर और मिनी सचिवालय में केजरीवाल के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया और उनके पुतले फूंके गए।
विज्ञापन


शिअद के विंग स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) के नेताओं ने डॉक्टर बन केजरीवाल के पुतले के दिमाग की सर्जरी की।

सोई के सलाहकार रविंदर पाल सिंह मिंकू ने डॉक्टर बनकर केजरीवाल के पुतले का ऑपरेशन किया। इसके बाद पुतले को जलाकर केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की गई। सोई के जोनल प्रधान मीतपाल दुगरी ने कहा कि केजरीवाल दोहरी नीति पर चल रहे हैं। यह पंजाबियों को कतई बर्दाश्त नहीं है।

शिअद के लुधियाना शहरी-1 के प्रधान मदन लाल बग्गा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर में रोष प्रदर्शन किया और केजरीवाल का पुतला फूंका। बग्गा ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में केजरीवाल के इशारे पर प्याऊ को तोड़ा गया। धर्म विरोधी कार्य को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर लक्ष्मण द्रविड़, यशपाल चौधरी, गुरप्रीत सिंह बब्बल, बलजीत सिंह छतवाल, जसबीर सिंह जस्सा, कृष्ण खरबंदा, डिंपल राणा और मनप्रीत सिंह बंटी समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिअद लुधियाना शहरी-2 के प्रधान हरभजन सिंह डंग के नेतृत्व में मिनी सचिवालय के बाहर रोष धरना दिया गया। धरने में सीएम के सलाहकार महेश इंद्र सिंह गरेवाल ने केजरीवाल पर निशाना साधा। गरेवाल ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब की जनता के साथ खिलवाड़ किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें