फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! अनाधिकृत एजेंसियों से साझा न करें आधार कार्ड की जानकारी

Tue, 12 Apr 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : file photo
विज्ञापन
भारतीय विलक्षण पहचान अथॉरिटी (यूआईडीएआई) ने लोगों को आगाह किया है कि वे अनाधिकृत एजेंसियों से अपनी निजी जानकारी सांझी न करें। कुछ संस्थाएं पचास से दो सौ रुपये लेकर प्लास्टिक आधार कार्ड दे रही हैं। जबकि, साधारण आधार कार्ड ही पूरी तरह स्वीकार योग्य दस्तावेज है।
विज्ञापन


यूआईडीएआई के डायरेक्टर जनरल डॉ. अजय भूषण पांडे ने कहा कि आधार कार्ड या साधारण कागज पर डाउनलोड किया आधार कार्ड स्वीकार योग्य है। जानकारी में आया है कि कुछ संस्थाएं ई-आधार को लैमिनेट करने के अतिरिक्त पैसे ले रही हैं, जोकि गैर कानूनी है।

अगर किसी के पास साधारण आधार कार्ड है तो उसे प्लास्टिक आधार कार्ड की जरूरत नहीं है। अगर आधार कार्ड गुम हो जाता है तो उसे डाउनलोड किया जा सकता है। अगर कोई आधार कार्ड को लैमिनेट या प्लास्टिक आधार कार्ड प्रिंट करवाना चाहता है तो आधार स्थायी पंजीकरण केंद्र या सुविधा केंद्र से तीस रुपये देकर करवा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को आगाह किया कि वे अपना आधार नंबर या आधार में दी जानकारी अनाधिकृत एजेंसियों से सांझी न करें। ई-कॉमर्स कंपनियों को हिदायत दी गई है कि वे अपने व्यापारियों को लोगों से उनके आधार कार्ड या उसमें दर्ज जानकारी इकट्ठा करके आधार प्रिंट करने से मना करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें