लुधियाना में प्रदर्शन करते अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
डाबा रोड स्थित श्री हर किशन साहिब सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैनेजमेंट की ओर से की जा रही मनमानी को रोकने के लिए पेरेंट्स ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
अभिभावक बीर सुखपाल सिंह ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने स्कूल फंड, एडमिशन फीस ओर मासिक फीसों में बढ़ोतरी कर दी है। स्कूलों की मनमानी के चलते मंगलवार को डायरेक्टर प्रेम सिंह सोखी से मीटिंग हुई जिसमें उन्होंने बुधवार का समय मांगा। बुधवार को बीमारी का बहाना बनाकर उन्होंने पेरेंट्स से मिलने से मना कर दिया और स्कूल में 12 अप्रैल तक छुट्टी कर दी।
वीरवार को जब उनसे मिलने की कोशिश की गई तो वह नहीं मिले। इसी के चलते स्कूल के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। डाबा रोड को भी जाम कर दिया गया, लेकिन स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई भी बातचीत करने के लिए तैयार नहीं हुआ। सुखपाल ने बताया कि सभी अभिभावकों की शर्त है कि स्कूल की फंड फीस में कटौती की जाए और किसी से जबरन फीस न ली जाए।
परिजन कहीं से किसी भी दुकानदार से कापी किताब ले सकता है। स्कूल प्रशासन उन पर स्कूल से ही किताबें लेने पर जोर न डालें। बीर सुखपाल सिंह, अवरिंदर सिंह कलसी, राम प्रकाश कपूर, संजीव कुमार, धर्मिदर सिंह, मनजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि अब वह 12 अप्रैल को स्कूल मैनेेजमेंट से मिलेंगे और डीसी की ओर से जारी किए गए आदेशों को किस हद तक मानते है उस पर बात की जाएगी।