फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों के पैसे न लाने पर बच्चों को जमीन पर बैठाया, हंगामा

Fri, 06 May 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना के डीएवी स्कूल में अपनी मांगो को लेकर रोष प्रर्दशन करते पेरेन्टस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निजी स्कूलों ने अब बच्चों को परेशान करना शुरू कर दिया है। डीएवी स्कूल पुलिस लाइन में किताबों के पैसे न लाने वाले बच्चों को जमीन पर बिठाने का मामला सामने आया है। कई बच्चों के साथ ऐसा बर्ताव किया गया तो नाराज पेरेंट्स ने वीरवार को थाना डिवीजन नंबर आठ में शिकायत लिखवाई और शुक्रवार को स्कूल के बाहर धरना लगा दिया। पेरेंट्स ने बताया कि पंजाब स्टेट चाइल्ड राइट प्रोटेक्शन कमीशन के चेयरमैन सुरेश कालिया और डीईओ को भी वीरवार को इस बात की शिकायत भेजी गई हैं।
विज्ञापन


पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान रजिंदर घई, सुनील आनंद और संदीप वैद्य ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से बच्चों को टीचर्स की ओर से परेशान करने के मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि एक बच्चे को किताब के पैसे न लाने पर पूरा दिन जमीन पर बैठाए रखा। अगले दिन भी जब वह पैसे न लाया तो उसे दो पीरियड तक जमीन पर बिठाया गया।

इसी स्कूल में पढ़ने वाली एक बीमार छात्रा को भी किताब के पैसे नहीं लाने पर क्लास में खड़े रखा गया। अभिभावकों ने जब स्कूल के टीचर्स और प्रिंसिपल से बात करनी चाही तो उन्होंने पेरेंट्स के साथ दुर्व्यवहार किया। इस पर भड़के अभिभावकों ने शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे स्कूल के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में एक समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें एडीसीपी ध्रुव दहिया मुख्यातिथि थे। समारोह में पहुंचे एडीसीपी दहिया ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे पेरेंट्स से बातचीत की और उनसे प्रदर्शन का कारण पूछा। इसी दौरान मौके पर पहुंची स्कूल प्रिंसिपल अनु वर्मा ने वहां पर भी पेरेंट्स से गलत व्यवहार किया। पेरेंट्स ने ध्रुव दहिया को सारी बात बताई और इंसाफ की मांग की। ध्रुव दहिया ने एसएचओ गौरव तौरा को इस मामले की जांच के आदेश दिए। इसके बाद पेरेंट्स ने अपना धरना उठाया। 

एसएचओ गौरव तौरा ने बताया कि वह खुद इस मामले की जांच करेंगे। पेरेंट्स को शिकायत की कापी देने को कहा गया है। जिसके आधार पर वह टीचर्स और बच्चों से बात करेंगे। जांच में जो आरोपी पाया गया, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूल की तरफ से मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें