फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के कांग्रेसियों ने थाना घेरा, दीवार फांदकर अंदर घुसे 

Thu, 16 Jun 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : file
विज्ञापन
गांव मदारपुर के कांग्रेसी सरपंच वरिंदर सिंह ढिल्लों, 13 साल के बच्चे और उसके पिता के खिलाफ थाना सिधवां बेटा पुलिस की तरफ से दर्ज हत्या के प्रयास मामले में वीरवार को लोग भड़क गए। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की अगुवाई में लोगों ने थाना सिधवां बेट घेर लिया और थाने की दीवार फांद कर अंदर घुस गए। कांग्रेसियों के रोष को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने एक सप्ताह में दर्ज मामले की जांच करवाने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


धरने में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, लुधियाना के विधायक भारत भूषण आशु की अगवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी और लोगों ने थाने के आगे धरना दे दिया। कांग्रेसियों के धरने को लेकर थाने के अंदर और बाहर पुलिस फोर्स तैनात थी। कांग्रेसियों के रोष को देखकर थाने के दोनों गेट बंद कर दिए गए।

धरने को संबोधित करने के बाद सांसद बिट्टू और विधायक आशु सहित लोग थाने की तरफ बढ़े। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आगे आई, लेकिन पुलिस फोर्स को धक्का देकर कांग्रेसी थाने के अंदर घुस गए। थाने में पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और रोष प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद बिट्टू ने कहा कि इलाके में अकालियों की शह पर आम लोगों के साथ साथ कांग्रेसियों पर झूठे मामले दर्ज करवाए जा रहे हैं। जगरांव पुलिस अकालियों के इशारों पर नाच रही है। उन्होंने 13 साल के बच्चे, उसके पिता और कांग्रेसी सरपंच पर दर्ज मामले की निंदा करते हुए कहा कि यह मामला रद्द न किया गया तो अगला संघर्ष इससे भी बड़ा होगा। इस मौके पर प्रधान गुरदेव सिंह लापरा और पूर्व विधायक गुरदीप सिंह भैणी हाजिर थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें