फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसोसिएट्स बैंक मुलाजिमों का प्रदर्शन 

Fri, 10 Jun 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : file
विज्ञापन
स्टेट सेक्टर बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने एसोसिएट्स बैंकों का भारतीय स्टेट बैंक में विलय के प्रस्ताव का विरोध किया है। इसके खिलाफ स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के जोनल दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया गया। इसमें मुलाजिमों ने फैसला किया कि इस प्रस्ताव का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके तहत एसोसिएट बैंकों के कर्मचारियों की मांगों के लिए 28 जुलाई को और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंकिंग क्षेत्र सुधारों के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया गया है।  

धरने के दौरान बैंक मुलाजिमों ने सचिव नरेश गौड़ की अध्यक्षता में विधायक भारत भूषण आशु को अपनी मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इसमें स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एसबीआई में विलय को रोकने के लिए पार्टी स्तर पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया।  
विज्ञापन


गौड़ ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की कुल 1337 शाखाएं और कार्यालय हैं। इसका व्यापार एक लाख 91 हजार 729 करोड़ है। इस अवसर पर अशोक मल्हन, पवन ठाकुर, हरविंदर सिंह, राजेश वर्मा और अश्वनी सिंगला मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें