मांगों को लेकर किसानों का धरना लगातार जारी है। वीरवार को किसानों के धरने को 38 दिन हो गए। इस धरने पर किसानों का अब तक 60 लाख रुपये के करीब खर्च आ चुका है लेकिन प्रदेश सरकार ने किसानों की मांगों तरफ अब तक कोई ध्यान नहीं दिया।
किसान नेता शिंगारा सिंह मान ने बताया कि जब तक प्रदेश सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं कर देती और अन्य मांगें नहीं मानती धरना जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस धरने के दौरान उनका साथी खेत मजदूर रल्ला सिंह शहीद हो चुका है। हर रोज धरने का औसतन खर्च एक लाख रुपये से अधिक है। इसके चलते 38 दिनों में किसानों के 60 लाख रुपये के करीब खर्च हो चुके हैं। किसान नेताओं का कहना है कि मांगों को मनवाने के लिए चाहे उन्हें बलि देनी पडे़ वो दे देंगे।