फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मीटिंग के दौरान प्रापर्टी डीलर पर किया हमला, पूर्व पार्षद पति सहित कई नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। चुनावी मीटिंग के दौरान किसी बात को लेकर आपस में उलझने के बाद प्रापर्टी डीलर पर हमला करने वाले पूर्व पार्षद पति हरप्रीत सिंह बेदी, उनके बेटे सहित कई लोगों पर थाना दुगरी की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने गुरिंदरपाल सिंह के साथ मारपीट की, साथ ही उनके साथी की दस्तार उतार कर अपने साथ ले गए और पैसे व सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में भाई रणधीर सिंह नगर निवासी गुरिंदरपाल सिंह की शिकायत पर हरप्रीत सिंह, उसके बेटे गुरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरजंट सिंह और 10-15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मारपीट करने, धार्मिक भावनाओं के साथ साथ लूट का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गुरिंदरपाल सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक थरीके के पास स्थित श्याम नगर में 14 फरवरी को चुनावी सभा हो रही थी। इसी दौरान स्टेज संभाल रहे अरविंदरपाल सिंह ने उसका नाम माइक पर बोला तो आरोपी तैश में आ गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी दस्तार उतारकर उसके बाल पकड़ कर खींचा और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो बनाई और उसे बाद में सोशल मीडिया पर लोगों को दिखाया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पचास हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन लूट ली। उसके बाद आरोपी वहां से धमकियां देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना दुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर राजनपाल ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें