फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर 55 लाख ठगे

Sat, 23 Nov 2013 10:30 PM IST
अमर उजाला, नवांश्ाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगा पुलिस ने शनिवार को जमीन बेचने के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह शिकायत बंगा निवासी चेतनदीप सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाई।
विज्ञापन

उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने मार्च 2013 में गांव सूंढ में एक जमीन का सौदा एक करोड़ पचीस लाख रुपये में तय किया था। इस जमीन के सौदे के लिए उन्होंने गांव पुआरी निवासी प्रेम कुमार और उसके तीन अन्य साथियों को पहले पांच लाख रुपये और फिर बाद में कुल 55 लाख रुपये दिए। इसी बीच उसे शक हुआ कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है। इकरारनाम करने वालों ने कागजों पर खुद के साइन न होने की बात कही। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस लेनदेन के दौरान जमीन का मालिक भी मौजूद था। इस पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें