फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: जतिंदरा ग्रीन फील्ड स्कूल में श्रद्धा से मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

Thu, 06 Nov 2025 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

विद्यालय के अध्यक्ष डॉ एच एस धालीवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने नाम जपो किरत करो अर्थात् परमात्मा का नाम जपो मेहनत करके खाओ और जो परमात्मा ने दिया है उसे आपस में बांटकर खाओ का संदेश दिया। 
 
विज्ञापन
जतिंदरा ग्रीनफील्ड स्कूल गुरुसर सुधार में मनाया गया गुरुपर्व - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जतिंदरा ग्रीनफील्ड स्कूल गुरुसर सुधार में श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरे सप्ताह प्रात कालीन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों के साथ श्री गुरु नानक देव के जीवन से संबंधित बातें सांझा की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का प्रारंभ मूल मंत्र का जाप कर करवाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से श्री गुरु नानक देव के बचपन, जीवन, विचारधारा मानवता के कल्याण हेतु  पूर्ण जीवन जीने की शिक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद जपजी साहिब, चौपाई साहिब व आनंद साहिब का पाठ किया गया। विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव से संबंधित विभिन्न शबद कीर्तन किया। 

विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित अनेक प्रेरणादाई प्रसंग सुनकर गुरुजी के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा ली। इसके बाद विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा शबद कीर्तन किया गया और तीन समूह में अंतर सदनीय शब्द गायन प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ एच एस धालीवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने नाम जपो किरत करो अर्थात् परमात्मा का नाम जपो मेहनत करके खाओ और जो परमात्मा ने दिया है उसे आपस में बांटकर खाओ का संदेश दिया। 

स्कूल की प्रबंध संचालक डॉ मनप्रीत कौर धालीवाल एवं प्रिंसिपल चंद्रशेखर  ने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती को मनाना तभी सार्थक सिद्ध होगा जब हम उनके बताए हुए रास्ते को अपनाकर संपूर्ण जगत का भला करते हुए परोपकार करते रहें। अंत में अध्यापकों व विद्यार्थियों के सहयोग से सभी विद्यार्थियों व स्टाफ को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें