फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: व्यक्ति पर हमला, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 10:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कीरतपुर साहिब। गांव अवांनकोट में कुछ लोगाें ने मिलकर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। घायल की पहचान बलकार सिंह के रूप में हुई है। वह भरतगढ़ सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

बलकार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 अक्टूबर को वह घर जा रहा था। इस दाैरान गांव के करण सिंह ने धारदार हथियार से उस पर दो वार किए जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसी दौरान शिव राम, सीतो देवी, गुरविंदर सिंह और राज कौर भी माैके पर आ गए। सभी ने मिलकर उसे पीटा। गांव के लोगों ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी भरतगढ़ के एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद पीड़ित के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हरपाल सिंह, जसवीर कौर, शिव राम, गुरविंदर सिंह, राज कौर, सीतो देवी और करण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें