फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: वीडियो वायरल मामले में थाना सदर प्रभारी का तबादला

Thu, 04 Jul 2024 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले बीड़ तालाब बस्ती में सरेआम बिक रहे नशेे का वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। दो दिन पहले नशे के लिए बदनाम बीड़ तालाब बस्ती में सरेआम नशा बिकने का वीडियो वायरल होने के बाद वीरवार को थाना सदर के एसएचओ का तबादला किया गया है। हालांकि, एसएसपी दीपक पारिक का कहना है कि यह रूटीन का काम है। वीडियो को लेकर उनके तबादला का कोई संबंध नहीं है।
बताते चलें कि दो दिन पहले बीड़ तालाब बस्ती का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवक नशे की बिक्री करते सरेआम दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने दबिश देकर कुछ युवकों से पूछताछ के लिए उन्हें अपनी हिरासत में भी लिया था, लेकिन पुलिस वीडियो में नशा बेचने और खरीदने वाले युवकों को दो दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते इंटरनेट मीडिया पर बठिंडा पुलिस की कारगुजारी को लेकर लोगों की तरफ से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। लोगों का आरोप है कि बीड तालाब एरिया में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स हर बार सर्च ऑपरेशन चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं नशा तस्करों के घरों की तलाशी लेती आ रही है, लेकिन उसके बावजूद बीड तालाब बस्ती में सरेआम नशा बिक रहा है। इसके चलते पुलिस ने थाना सदर के प्रभारी के तबादले के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें