फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: महाडिबेट से पहले पुलिस कमिश्नर 2 दिन की छुट्टी पर, बना चर्चा का विषय

Mon, 30 Oct 2023 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब भाजपा प्रधान जाखड़ ने सरकार को आड़े हाथ लिया
विज्ञापन

वड़िंग बोले डिबेट है या लुधियाना में लगने वाली है कोई जंग

संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम हॉल में 1 नवंबर को होने वाली महाडिबेट से पहले पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू छुट्टी पर चले गए हैं। उनके छुट्टी पर जाने के बाद विपक्षी पार्टियों ने पंजाब की आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लिया है।
पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने ट्वीट कर सरकार से सवाल किया कि सरकार बताएं कि पुलिस कमिश्नर को समय से पहले छुट्टी पर क्यों भेज दिया। वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सरकार से सवाल किया कि यह महा डिबेट है या फिर लुधियाना में किसी तरह की कोई जंग लगने वाली है कि पंजाब सरकार को लुधियाना में इतनी बड़ी मात्रा में पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ 2000 से ऊपर पुलिसकर्मियों की तैनाती करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने विपक्षी पार्टियों को खुला चैलेंज दिया था कि वह डिबेट के दौरान उनके हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं जिसके बाद विपक्षी पार्टियां भी पहले तैयार हो गई थी कि वह डिबेट में हिस्सा लेंगे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान को हर मुद्दे पर घेरेंगे। मान डिबेट के लिए पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में हाल की बुकिंग करवा दी गई। सोमवार को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला सीनियर अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था चेक करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू भी मीटिंग में मौजूद थे। मीटिंग खत्म होने के तुरंत बाद ही जानकारी मिली कि पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू छुट्टी पर चले गए हैं वह दो दिन छुट्टी पर रहेंगे। इसके बाद विपक्षी पार्टी के नेताओं के ट्वीट पर ट्वीट आने लगे। सूत्र बताते हैं कि पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू के दो दिन छुट्टी पर जाने के बाद डीआईजी मोहाली गुरप्रीत सिंह भुल्लर को चार्ज दिया गया है, मगर इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी किसी ने नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें