लुधियाना में जहरीली शराब से 106 लोगों की मौत के बाद आखिरकार पुलिस प्रशासन की नींद टूटी है। रविवार को लुधियाना में अवैध शराब का कारोबार करने वाले के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। इसमें 32 आरोपियों के खिलाफ 14 मामले दर्ज किए गए। बड़ी कामयाबी पुलिस के हाथ सतलुज दरिया के किनारे लगी, यहां पर पुलिस ने 50 हजार लीटर लाहन, 45 लीटर शराब और भट्टी बरामद की है। मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने 306 शराब की बोतलें बरामद की हैं। इसमें 206 बोतलें ठेके पर बिकने वाली देसी शराब है।
रविवार को पुलिस ने विभिन्न जगह पर छापामारी की गई। पुलिस ने तस्करी कर लाई गई ठेका शराब की 43 पेटियों सहित दो आरोपियों को काबू किया है। वहीं पुलिस ने लगभग 100 बोतल शराब देसी बरामद की है, जिसे घर में बनाया गया था। पुलिस ने 32 आरोपियों के खिलाफ 14 मामले दर्ज किए है। इसमें एक अज्ञात भी शामिल है, जो पुलिस को देख शराब छोड़कर फरार हो गया।