फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में कोरोना के 78 नए मामले, 8 लोगों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में रविवार को कोरोना संक्रमण के कुल 78 नए केस सामने आए, जबकि 21 अन्य जिलों से हैं। रविवार को लुधियाना में कोरोना संक्रमित आठ लोगों की मौत हुई है। अब तक मौतों का कुल आंकड़ा 105 हो गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने बताया कि रविवार को लुधियाना से संबंधित 78 पॉजिटिव केस सामने आए है। इसमें फ्लू कॉर्नर से 24, पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने पर 36, हेल्थ वर्कर 9, डोमेस्टिक ट्रैवलर एक और आठ लोगों की पहचान की जा रही है। रविवार को संक्रमित आठ लोगों की मौत हुई है। इसमें अर्बन अस्टेट से एक, न्यू सुंदर नगर वासी 59 वर्षीय महिला, गांव घुमाण वासी 69 वर्षीय व्यक्ति, सलेमटाबरी से 70 वर्षीय व्यक्ति, आजाद नगर से 60 वर्षीय व्यक्ति, हरकीतरपुरा से 57 वर्षीय व्यक्ति, कैंपा गली से 67 वर्षीय व्यक्ति और शहर निवासी 71 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। रविवार को 1162 सैंपल सेहत विभाग ने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें