फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएयू की छात्रा ने हॉस्टल में फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नंबर 12 के कमरे में पठानकोट की छात्रा रेणूका (19) ने शनिवार दोपहर बाद फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला, जब उसके साथ कमरे में रहने वाली छात्राएं पहुंचीं। सहेली का शव लटकता देख उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने परिवारवालों के नाम लिखा कि वह भाई का ध्यान रखें और उसकी अच्छी तरह से परवरिश करें। यह भी लिखा कि परिवार उसकी मौत के बाद रोए नहीं।
एसीपी पश्चिमी तलविंदर सिंह ने बताया कि रेणूका पीएयू में होम साइंस की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार की दोपहर को वह अपने सहेलियों के साथ लंच करने के लिए गई थी। मगर वहां भी उसने किसी से बात नहीं की। उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई, जबकि उसकी सहेलियां किसी काम से बाहर चली गईं। इसी दौरान सुसाइड नोट लिखने के बाद रेणुका ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि उसकी सहेलियों से भी पूछताछ की गई थी, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था। बाकी परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें