फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला : डीसी कांप्लेक्स के बाथरूम से मिला पटवारी हरदीप सिंह का शव, तीन दिन से था लापता था

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला। अपने घर से तीन दिन से लापता माल विभाग के पटवारी का शव रविवार को स्थानीय डीसी कांप्लेक्स के बाथरूम से मिला। सूचना मिलते ही थाना सिटी 2 के थाना प्रभारी लखविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक पटवारी के शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार हरदीप सिंह उर्फ हैपी पटवारी निवासी गांव पंडोरी, थाना महिलकलां, पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता था। उसके परिजन उसे ढूंढने में लगे हुए थे। पटवारी की पत्नी हरजिंदर कौर एक बैंक में नौकरी करती है। रविवार दोपहर को जब चौकीदार कांप्लेक्स की पहली मंजिल पर स्थित बाथरूम में गया तो वहां पटवारी का गला सड़ा शव देखकर भयभीत हो वहां से भागा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे थाना सिटी 2 के प्रभारी ने बताया कि मृतक पटवारी हरदीप सिंह उर्फ हैपी बरनाला तहसील में तैनात था। शव से बहुत गंदी बदबू आ रही थी, जिससे प्रतीत हो रहा था कि घटना दो से तीन दिन पहले की है।
विज्ञापन

थाना महिलकलां के प्रभारी ने बताया कि पटवारी के तीन दिन से लापता होने की बात उनके सामने जरूर आ रही थी, लेकिन उसके परिजनों ने उनको कोई लिखित सूचना नहीं दी थी। जांच के बाद ही सारा खुलासा हो पाएगा। यह बात भी सामने आ रही है कि क्या डीसी कांप्लेक्स के बाथरूम की सफाई हर रोज नहीं होती। अगर हर रोज सफाई होती, तो पहले दिन ही घटना का पता चल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें