फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला के अर्शदीप ने दौड़ में जीता गोल्ड

Sat, 09 Nov 2013 10:35 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक देव स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए स्वामी विवेकानंद पंजाब स्टेट ग्रामीण खेल के पहले दिन अंडर-16 लड़कों के वर्ग में आठ सौ मीटर दौड़ में पटियाला के अर्शदीप सिंह ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन


तरनतारन के अंग्रेज सिंह ने चांदी का और लुधियाना के अमृतदीप सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।
हाई जंप पर अमृतसर के तेजिंदर सिंह ने 1.70 मीटर ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता।
जबकि गुरदासपुर के अंग्रेज सिंह ने चांदी और फाजिल्का के मनप्रीत सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। सौ मीटर दौड़ में जालंधर के गुरविंदर वीर सिंह ने स्वर्ण, संगरूर के प्रिंसदीप सिंह ने रजत एवं फरीदकोट के राहुल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


बास्केट बाल मुकाबलों में जालंधर ने फरीदकोट को 36-22 अंकों से, पटियाला ने अमृतसर को 34-14 अंकों से और बठिंडा ने फिरोजपुर को 36-25 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें