फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से आहत दलित छात्रा ने जहर निगला

Sat, 09 Nov 2013 10:32 PM IST
अमर उजाला, माछीवाड़ा (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
माछीवाड़ा में गांव का ही एक युवक कई दिनों से एक दलित छात्रा को आते-जाते छेड़ता था। छात्रा द्वारा शिकायत के बाद पंचायत ने मामला रफा दफा करा दिया।
विज्ञापन


इससे बेखौफ हुए आरोपी ने शनिवार को पहले तो छात्रा से छेड़छाड़ की और फिर उसके घर पहुंचकर छात्रा के पिता से हाथापाई की और फिर छात्रा के भाई को पीटा। परिवार की बेइज्जती से आहत छात्रा ने जहरीली वस्तु निगल ली।

 उसे गंभीर हालत में समराला के अस्पताल लाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। समराला पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा गांव से  कालेज में पढ़ने जाती थी। इसी गांव का एक युवक अक्सर उससे छेड़छाड़ करता था।

इस बारे में छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने गांव की पंचायत के सामने यह बात रखी। पंचायत में युवक ने दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात कहते हुए माफी मांग ली, जिस पर मामला रफा दफा कर दिया गया।

शनिवार सुबह पीड़ित छात्रा जैसे ही कालेज के लिए निकली, आरोपी युवक ने फिर अपनी हरकतें शुरू कर दीं। छात्रा ने तुरंत गांव में अपने पिता को इस बारे में बताया। लेकिन बेखौफ आरोपी उलटे छात्रा के पिता के पास पहुंच गया और उनसे हाथापाई की।
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी युवक अपने साथीको साथ लेकर लड़की के घर पहुंचा और लड़की के भाई से मारपीट की। आरोपी द्वारा परिजनों की बेइज्जती से छात्रा इतनी आहत हुई कि उसने कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें