पटियाला की विधायक और पूर्व विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर ने कहा है कि पंथ की हितैषी कहलाने वाली अकाली-भाजपा सरकार के नेताओं को लोगों ने नकारना शुरू कर दिया है। परनीत कौर शुक्रवार को डेरा हंसाली में बाबा अजीत सिंह जी हंसाली वालों की पहली बरसी पर पहुंची थीं।
उन्होंने कहा कि अकाली दल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर कब्जा जमाए बैठा है और संगत इस बात को भलीभांति जानती है। परनीत कौर पिछलों दिनों शहीदी जोड़ मेल के दौरान एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ के संगत द्वारा किए गए विरोध पर अपना तर्क दे रही थीं।
इस मौके पर उनके साथ सरहिंद के विधायक कुलजीत सिंह नागरा, चुनाव प्रचार कमेटी के उपचेयरमैन साधु सिंह धर्मसोत, किसान खेत मजदूर यूनियन कांग्रेस के जिला महासचिव बलविंदर सिंह मावी, हरदियाल सिंह कंबोज, मदन लाल जलालपुर, जाट महासभा के जिला अध्यक्ष अमृतपाल सिंह टिवाणा, मोनू टिवाणा, दमनजीत सिंह भलमाजरा और अवतार सिंह लटौर हाजिर थे।