फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव स्टेशन पर हड़कंप: बच्चे को लेकर भाग रहा था युवक, लोगों को लगा-अपहरण कर रहा; जांच में सामने आया सच

Sat, 04 Jul 2026 11:36 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

पुलिस ने करीब दो घंटे तक बच्चे और व्यक्ति से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की। पूछताछ और सत्यापन के बाद स्पष्ट हो गया कि बच्चा उसी व्यक्ति का बेटा है।
विज्ञापन
जगरांव रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति पर बच्चे का अपहरण कर ले जाने का शक जताते हुए लोगों ने शोर मचा दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि रेलवे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को बच्चे सहित हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


घटना के दौरान कुछ लोगों ने बच्चे को गोद में लेकर जा रहे व्यक्ति की फोटो और एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे रेलवे पुलिस और यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस की गहन जांच के बाद पूरा मामला महज एक गलतफहमी और अफवाह साबित हुआ।

रेलवे चौकी प्रभारी ने बताया कि सुबह ट्रेन आने के समय एक व्यक्ति अपने छोटे बच्चे को गोद में उठाकर ट्रेन पकड़ने के लिए तेजी से प्लेटफॉर्म की ओर भाग रहा था। इसी दौरान बच्चा चॉकलेट लेने की जिद करते हुए रोने लगा। आसपास मौजूद लोगों को लगा कि बच्चा किसी अनजान व्यक्ति के साथ है और उसका अपहरण किया जा रहा है। लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस ने तुरंत व्यक्ति को रोककर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने करीब दो घंटे तक बच्चे और व्यक्ति से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की। पूछताछ और सत्यापन के बाद स्पष्ट हो गया कि बच्चा उसी व्यक्ति का बेटा है। दरअसल, पिता ट्रेन छूटने के डर से जल्दबाजी में दौड़ रहा था, जबकि बच्चा चॉकलेट लेने की जिद कर रहा था और इसी कारण रो रहा था।

सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद रेलवे पुलिस ने पिता और बच्चे को अगली ट्रेन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। रेलवे चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह ने कहा लुधियाना से फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन में एक बच्चा रो रहा था जैसे ही ट्रेन रूकी तो सवारियों ने शोर मचा दिया कि बच्चे को अगवा किया है लेकिन जांच में सब कुछ ठीक था उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सतर्क रहना जरूरी है, लेकिन किसी भी घटना की पूरी सच्चाई जाने बिना उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना उचित नहीं है। 

उन्होंने कहा कि बच्चे के अपहरण की खबर पूरी तरह झूठी और निराधार थी। भविष्य में इस तरह की कोई भी सूचना मिलने पर पहले पुलिस से पुष्टि अवश्य करें, ताकि अफवाह फैलने से बचा जा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें