फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया की सब से बड़ी मंडी खन्ना में धान की सरकारी खरीद शुरू,

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना/अबोहर। पंजाब भर में धान की खरीद शुरू हो गई है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में धान की सरकारी खरीद रविवार को शुरू हो गई। इसका उद्घाटन पंजाब सरकार के मंत्री भारत भूषण आशु व गुरकीरत सिंह कोटली ने किया।
विज्ञापन

आशु ने कहा कि अन्य राज्यों से धान आने और बोगस बिलिंग के मुद्दे पर आढ़तियों और किसानों को चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। कैश क्रेडिट लिमिट तैयार है। अगर जगह की कमी आई तो मंडियां बढ़ाएंगे और जरूरत पड़ी तो शैलर भी लिए जा सकते हैं।
आशु ने मजाक में कहा कि मुख्यमंत्री चाहते थे कि मोरिंडा से खरीद शुरू हो, पर खन्ना मंडी के बिना मजा नहीं आता। इसलिए वे यहां आ गए। गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि मार्केट कमेटी को सख्त आदेश दे दिए गए हैं। फसल की 24 घटें खरीद, 48 घटें में भुगतान व 72 घटें में फसल लिफ्टिंग यकीनी बनाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अपील की कि वह धान सुखाकर ही मंडियों में लाएं। अबोहर मंडी में रविवार को पहले दिन 200 क्विंटल की धान की खरीद 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई। धान की खरीद शुरू करवाते हुए कांग्रेसी नेता संदीप जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है।
पंजाब के मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को अनाज मंडी मोरिंडा से धान की खरीद शुरू करवाई। चन्नी ने कहा कि धान की निर्विघ्न और तुरंत खरीद के अलावा लिफ्टिंग और अनाज भंडारण के बारे भी जरूरी प्रबंध राज्य सरकार की तरफ से कर लिए गए हैं।
समय पर किसानों को फसल की अदायगी की जाएगी। इस के साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि वह धान में नमी संबंधी तय मापदंडों का पालन करें। मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह को हिदायत की कि किसानों को कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें