फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: 700 से अधिक साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Fri, 02 Oct 2026 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में भारतीय योग संस्थान ने 60वां योग दिवस उत्साह से मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। भारतीय योग संस्थान ने गवर्नमेंट कॉलेज, मोती नगर में 60वां योग दिवस समारोह उत्साह से मनाया। पंजाब प्रांत के प्रधान कुन्दन विरमानी की अध्यक्षता में 700 से अधिक साधकों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

सामूहिक योग साधना में विभिन्न योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास करवाया गया। इसका उद्देश्य स्वस्थ, निरोग और संतुलित जीवन का संदेश देना था। कुन्दन विरमानी, वाइस प्रिंसिपल कमल किशोर, प्रोफेसर मनप्रीत कौर और प्रांतीय अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सिमरन आहुजा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। संस्थान ने योग से शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित रखने का संदेश दिया। अंजु जैन, पूनम जैन, प्रियंका और उनकी टीम ने प्रेरणादायक योग गीत प्रस्तुत किए। सुमन जैन ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें