संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पुलिस ने ऑटो यात्रियों से कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
किरण रानी 20 सितंबर को ननद के विवाह में शामिल होने लुधियाना आई थीं। बस अड्डे से उन्होंने एक थ्री-व्हीलर लिया, जिसमें चालक के अलावा दो अन्य लोग थे। रास्ते में चालक व साथियों ने परिवार को बातचीत में उलझाया। बदमाशों ने किरण रानी के थैले से जेवरात और मोबाइल चुराए। ठगी का अहसास होने पर थाना डिवीजन नंबर 1 में शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने मोहम्मद जाहुल और राजू सिंह को पकड़ा। घटना में प्रयुक्त ऑटो और चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। एएसआई मनप्रीत सिंह ने बताया, गिरोह का मुख्य कारिंदा इजरायल व एक साथी फरार हैं। आरोपियों से पूछताछ कर शेष आभूषण व अन्य वारदात का सुराग मिलेगा।