फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन का प्रदर्शन

Thu, 11 Feb 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य कॉलेज सिविल लाइन में प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन की तरफ से लंबित मांगों के संबंध में प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता पीसीएनटीईयू के उपप्रधान राजीव भसीन ने की।
विज्ञापन


धरने में अश्वनी ठाकुर, अमरीक सिंह और जय गोपाल शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की जायज मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगो, जिनमें 1 दिसंबर 2011 से संशोधित ग्रेड पे की नोटिफिकेशन जारी करना, बढ़ी हुई दर से 01 अगस्त 2009 से हाउस रेंट लागू करना, 4 सितंबर 2014 स्टेप उप इंक्रीमेंट लागू करना, सीसीए और ग्रामीण भत्ता लागू करना इत्यादि शामिल हैं।

नेताओ ने कहा कि वह नहीं चाहते कि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो, लेकिन प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा। इसी संबंध में अगला धरना 19 फरवरी को पूरे राज्य में दिया जाएगा। इस मौके पर सतीश कुमार सबरवाल, हरी राम, राम अवतार, तिलक राज, राम चंदर, राज रानी, गीतांजलि शर्मा और संतोष रानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें