बठिंडा। बठिंडा में तैनात हरियाणा के सेना के जवान लांसनायक सोनू यादव की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जवान ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था और पांच अफसरों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने पांच अधिकारियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। लांसनायक के पिता ने पड़ोस में ही रहने वाले हवलदार सतीश पर बहू को परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं, सूबेदार मेजर मनोज ने बताया कि 20 मई की शाम सोनू ने उनके पास कॉल किया था और कहा थी कि मुझे बचा लो।
लांसनायक सोनू यादव (28) झज्जर के रहने वाले थे। वह 2 साल से बठिंडा में भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन के चीफ वर्क्स इंजीनियर विंग में क्लर्क की पोस्ट पर तैनात थे।
थाना जीआरपी के सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह का कहना था कि पुलिस ने मृतक सोनू यादव के पिता सुरेश कुमार के बयान पर एयरफोर्स स्टेशन के चीफ वर्कर्स इंजीनियर में तैनात मुख्य अधिकारी एसके पांडे, सहायक विकास गांधी, सहायक तेज राम मीना, हवलदार राजीव, हवलदार सतीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संवाद