फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पूर्व मंत्री आशु बोले- सरकार की छत्रछाया में बिक रही जहरीली शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि शराब पीन से तीन लोगों की मौत होना बहुत ही दुखद है। इससे पता चलता है कि सरकार कितना संजीदा है। इनकी हर मुहिम बुरी तरह फ्लाॅप और एक्सपोज होती है। पहले तो चिट्टा बिकता था अब तो जहरीली शराब की बिक्री शुरू हो गई है। कौन है जो सरकार की छत्रछाया में जहरीली शराब बेच रहा है। किसी न किसी तरीके से जहरीली शराब के मामलों को छुपाया जा रहा है। लेकिन एक बात पक्की है कि इसमें सरकार पूरी तरह से फेल है।उन्होंने कहा कि नशे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मेरा सीधा इल्जाम है कि सरकार की छत्रछाया में नकली शराब बेची जा रही रही है। इसकी मजिस्ट्रेट जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले मेथनॉल से झाग नहीं बनता। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की मौत किसी अन्य कारण से होने का शक है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का जो भी कारण सामने आएगा उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। उधर, सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरप्रीत ने भी बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विसरा भेज दिया गया है। जांच के दौरान पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें