फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: किराए पर हथियार लेकर देर रात निकलते थे वारदात करने, तीन गिरफ्तार

Thu, 02 Feb 2023 10:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल मलूक में भी की थी आरोपियों ने लूट की कोशिश
विज्ञापन

पान की दुकानों को बनाते थे निशाना, 13 वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हथियार किराए पर लेकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। तीनों ने ही शहर के बीचोंबीच होटल मलूक में भी लूट का प्रयास किया था। लेकिन वहां के मैनेजर ने विरोध किया तो आरोपी फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने माडल टाउन एक्सटेंशन निवासी रविंदर सिंह उर्फ रवि, पक्खोवाल रोड निवासी डेविड राज और हैबोवाल रिशी नगर निवासी विशाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी संजू का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 16 जनवरी को आरोपी होटल मलूक में घुसे और उन्होंने हथियार के बल पर मैनेजर से गल्ले की चाबी मांगी। मैनेजर ने चाबी नहीं दी और उसके बाद वहां शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद लगातार पुलिस की टीमें आरोपियों का पता लगाने में जुटी थी। जांच के दौरान थाता कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के खिलाफ थाना मोती नगर और थाना माडल टाउन में भी मामला दर्ज है। इसके अलावा आरोपियों ने महानगर में 13 के करीब वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों ने जिन 13 वारदातों को अंजाम दिया है उनमें ज्यादा वारदातें आरोपियों ने पान की दुकान पर की है। किसी दुकान से आरोपियों ने पांच हजार लूटा तो किसी दुकान से दो हजार की लूट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंसी पिस्तौल को आरोपियों के पास दे रखा था किराए पर
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों से जो रिवाल्वर बरामद हुआ है वह किसी ओर का नहीं बल्कि गिरफ्तार विशाल का है। जिसने एक लाख रुपये में आरोपियों को किराए पर दे रखा था। आरोपी इसी हथियार के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी विशाल तीनों लुटेरों से जहां पिस्तौल का किराया भी लेता था और अपना हिस्सा भी लेता था। वह लूट करने साथ जाता था तो वहां से जो लूट की होती थी उसमे से अपना हिस्सा भी लेता था और रिवाल्वर का किराया लेकर चला जाता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है कि उनके साथ इन वारदातों में ओर कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें