फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में युवाओं से बोले कैप्टन- कम सैलरी पर मायूस न हों, मेरा भी पहला वेतन 325 रुपये था

Sun, 06 Oct 2019 10:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमकौर साहिब
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब सरकार की घर घर रोजगार स्कीम के तहत पांचवां रोजगार मेला चमकौर साहिब में लगाया गया। अनाज मंडी में लगाए गए इस रोजगार मेले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे। रोजगार मेले में पहुंचते ही मुख्यमंत्री सबसे पहले नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं से मिले और इसके बाद उन्होंने लोगों के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन


रोजगार मेले के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हर गांव में 10 बेहद गरीबों की पहचान करके उनको रोजगार दिया जाएगा। अब तक 1,34,104 बेरोजगारों की पहचान की गई है जिनमें से 32,420 को प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी मिली और 12,114 का सफलतापूर्वक कौशल प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ।

रोजगार मेलों को नौजवानों के रोशन भविष्य के लिए मील का पत्थर बताते हुए कैप्टन ने कहा कि बहुत से ऐसे नौजवानों को आठ हजार से लेकर 10 हजार रुपये प्रति माह पर नौकरी मिली है जिन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। कम वेतन मिलने वाले युवाओं के लिए सीएम ने कहा कि उन्होंने सेना में केवल 325 रुपये के वेतन पर नौकरी शुरू की थी। साथ ही 50 रुपये समुद्र तल से और ज्यादा ऊंचाई (हाई एल्टीट्यूड) पर काम करने का अतिरिक्त भत्ता मिलता था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

रोजगार मेलों की सफलता पर सीएम ने कहा कि अगस्त-सितम्बर 2017 से शुरू हुई इस मुहिम के अंतर्गत अब तक 10.70 लाख प्लेसमेंट/भर्ती/स्व-रोजगार का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने रोजगार मेलों की बढ़ती विकास दर पर कहा कि पहले मेले में 5 प्रतिशत से लेकर पांचवें मेले तक 56 प्रतिशत सफलता मिली है।

कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि रोजगार मेले 72 स्थानों पर लगाए गए जहां बहुत उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार द्वारा पांच लाख के करीब नौजवानों को स्वरोजगार के कर्ज मुहैया करवाए गए।

लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि दिसंबर में होने वाला ‘पंजाब इनवैस्टर्स समिट’ राज्य में आर्थिक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास की गति को और तेज करेगा। सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद पंजाब में हुए विकास के पीछे कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रयासों का अहम योगदान है। इस दौरान वेयरहाऊसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन व विधायक डॉ. राज कुमार वेरका, कुलजीत सिंह नागरा, गुरप्रीत सिंह जीपी, चौ. सुरिंदर सिंह, संतोख सिंह और अमरजीत सिंह संदोआ उपस्थित थे।

इससे पहले कैप्टन गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए। गुरुद्वारा मैनेजर महेन्दर सिंह और हेड ग्रंथी मेजर सिंह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सिरोपा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के बड़े साहिबजादों बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह के नाम पर दो गेटों का नींव पत्थर रखा और मोरिंडा में रेलवे अंडरब्रिज का नींव पत्थर भी रखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें