देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने धारा 346 के अधीन मामला दर्जकर लिया। मंगलवार दोपहर प्रीत के फोन से ही उसके पिता को कॉल आई कि वह अपने बेटे को सही सलामत चाहते हैं तो उसे पचास हजार रुपये दे दें।
पैसे मांगने वाले ने प्रीत के पिता को बुक्स मार्केट के पास बुलाया। पुलिस ने आरोपी का ट्रैप लगा दिया। जैसे ही प्रीत के पिता पैसे देने लगे तो उसे काबू कर लिया गया। बाद में पता चला कि आरोपी विजय प्रीत का दोस्त है।
पुलिस पूछताछ में विजय ने बताया कि उन्होंने सोमवार को ही प्रीत की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में उसका एक साथी भी शामिल है। हत्या क्यों कि गई इसका कारण स्पष्ट नहीं किया। इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।