फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर पहले की लव मैरिज और ऐसा क्या हुआ कि गर्भवती पत्नी का गला दबा उतारा मौत के घाट

Sun, 28 Jul 2019 02:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गांव भट्टियां की गुरु कृपा कालोनी में ससुराल वालों के घर रह रहे एक व्यक्ति ने सात महीने की अपनी गर्भवती पत्नी को गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। देर रात को पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी सुबह फरार हो गया। घटना का पता उस समय चला जब मृतक लड़की प्रीत (24) के पिता उसे जगाने आए।

विज्ञापन


दामाद के गायब और बेटी का शव बेड पर पड़ा देखा तो उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद प्रीत के पिता मुरारी लाल छाबड़ा की शिकायत पर उसके दामाद रोहित शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि रोहित के परिजन सलेम टाबरी के अशोक नगर इलाके में रहते है। प्रीत और रोहित की 28 जुलाई 2018 को लव मैरिज हुई थी। प्रीत सात महीने की गर्भवती थी। परिजनों के साथ न बनने के कारण रोहित करीब चार महीने पहले अपनी पत्नी प्रीत को लेकर अपने ससुराल गांव भट्टियां स्थित गुरु कृपा कालोनी में ही रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह मजदूरी कर अपने घर का खर्च चला रहा था। पुलिस के मुताबिक रोहित शराब पीता था। रोजाना शराब पीने के कारण उसका अपनी पत्नी प्रीत के साथ झगड़ा होता रहता था। मुरारी लाल की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक शुक्रवार की रात को भी रोहित ने शराब पी रखी थी और दोनों कमरे में सोने चले गए। दोनों में क्या बात हुई उन्हें नहीं पता। रात में रोहित ने प्रीत का गला दबा कर हत्या कर दी।

देर रात को पत्नी की हत्या करने के बाद रोहित सुबह होते ही बिना किसी को कुछ बताए घर से फरार हो गया। उसने सबसे पहले अशोक नगर इलाके में रहने वाले अपने परिजनों को सूचना दी कि प्रीत की मौत हो गई है। इसी दौरान प्रीत के पिता मुरारी लाल उसे जगाने के लिए गए तो अंदर शव पड़ा देख और दामाद को गायब देख उनके होश उड़ गए।

एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि रोहित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें