फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: डीएमसीएंडएच में एमबीबीएस बैच-2026 के विद्यार्थियों को मिले व्हाइट कोट

Sat, 03 Oct 2026 05:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। डीएमसीएंडएच में शनिवार को एमबीबीएस बैच-2026 के नए विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट समारोह हुआ। इस मौके पर विद्यार्थियों को उनके माता-पिता ने व्हाइट कोट पहनाया। यह पल विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए यादगार रहा।

समारोह में नए विद्यार्थियों का अतिथियों और फैकल्टी सदस्यों से परिचय करवाया गया। डीएमसीएंडएच मैनेजिंग सोसाइटी के सचिव बिपिन गुप्ता मुख्य मेजबान रहे। कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, प्रिंसिपल डॉ. जीएस वांडर, डीन अकादमिक्स डॉ. संदीप कौशल और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. संदीप शर्मा भी उपस्थित थे। एनाटॉमी विभाग के प्रमुख डॉ. हितांत वोहरा ने सभी का स्वागत किया। डीन अकादमिक्स डॉ. संदीप कौशल और फिजियोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. विदुषी गुप्ता ने विद्यार्थियों का परिचय करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन
मैनेजिंग सोसायटी के सचिव बिपिन गुप्ता ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों का दाखिला माता-पिता के लिए गर्व की बात है। उन्होंने संस्थान में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के अवसर देने का भरोसा दिलाया। प्रिंसिपल डॉ. जीएस वांडर ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में व्यक्ति जीवनभर विद्यार्थी रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें