फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को ब्लैकमेल कर बनाई ब्लू फिल्म

Thu, 30 Jan 2014 09:41 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विवाहिता के साथ उसके सहपाठी ने दुराचार कर उसकी ब्लू फिल्म बना ली। फिल्म बनाने के बाद आरोपी ने विवाहिता को कई बार ब्लैकमेल कर दुराचार किया।
विज्ञापन



इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर थाना लाडोवाल पुलिस ने भवानीगढ़ निवासी बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीरवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस आरोपी बिट्टू की तलाश में जुटी हुई है।



जांच अधिकारी एएसआई वरिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी पीड़िता का सहपाठी था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इस दौरान बिट्टू ने उसके साथ दुराचार किया और उसकी ब्लू फिल्म बना ली। कुछ दिन बाद पीड़िता की शादी हो गई। शादी के कुछ समय बाद आरोपी उसे फिर परेशान करने लगा।
विज्ञापन



आरोपी ने कई बार उसे गलत एसएमएस किए और उसे ब्लू फिल्म के बारे में बताकर ब्लैक मेल किया। आरोपी ने मार्च 2013 में पीड़िता को ब्लैकमेल कर मुलाकात की और उसे धमकी दी कि वह उसकी फिल्म इंटरनेट पर डाल देगा। आरोपी ने पीड़िता के साथ फिर से दुराचार किया और दोबारा ब्लू फिल्म बनाई।


उसके बाद आरोपी ने कई बार उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकियां भी दी। जब पीड़िता के सब्र का बांध टूटा तो उसने सारी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन




एएसआई वरिंदर ने कहा कि बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी बिट्टू की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें