फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: विवाहिता ने फंदा लगा की आत्महत्या, पति ने कहा- हार्ट अटैक, ऐसे खुला राज

Mon, 24 Oct 2022 10:02 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

परिवार लुधियाना के मेहरबान स्थित गांव ससराली कालोनी पहुंचा। जब शव देखा तो गले पर निशान थे तो उन्हें आशंका हुई कि बेटी की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि आरोपियों द्वारा की गई है। इसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान उसका विसरा जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के गांव हरबंसपुरा की रहने वाले मंदीप कौर (35) ने अपने पति से परेशान होकर गांव ससराली कालोनी स्थित अपने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंदीप कौर के पति गुरप्रीत सिंह मिंटू ने ससुराल वालों को बताया कि मंदीप की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जब मंदीप के परिवार वाले पहुंचे तो पता चला कि उसने आत्महत्या की है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।

विज्ञापन


थाना मेहरबान की पुलिस ने जांच के बाद मंदीप कौर की मां कमलजीत कौर की शिकायत पर उसके पति गुरप्रीत सिंह उर्फ मिंटू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के हवाले कर दिया है।

मंदीप कौर की मां कमलजीत कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी की शादी आरोपी के साथ 13 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों के चार बच्चे थे। पिछले कुछ समय से आरोपी मिंटू उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। 21 अक्तूबर को उनकी बेटी ने पति से परेशान होकर घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मिंटू ने जब शव लटकता देखा तो उसने शव नीचे उतार कर परिवार को फोन किया कि मंदीप कौर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
विज्ञापन


इसके बाद वह तुरंत सारा परिवार लुधियाना के मेहरबान स्थित गांव ससराली कालोनी पहुंचा। जब शव देखा तो गले पर निशान थे तो उन्हें आशंका हुई कि बेटी की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि आरोपियों द्वारा की गई है। इसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान उसका विसरा जांच के लिए भेजा है। बाकी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें