फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार लोगों के साथ कोर्ट पहुंच मनजीत धनेर ने किया सरेंडर, पांच जिलों की पुलिस रही तैनात

Tue, 01 Oct 2019 12:08 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
बरनाला की अदालत में सरेंडर करने के बाद मनजीत धनेर को जेल ले जाते पुलिसकर्मी
विज्ञापन

एक कत्ल कांड संघर्ष समिति के नेता मनजीत धनेर ने सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इसे पहले धनेर हजारों गाड़ियों के काफिले व 20 हजार लोगों के साथ अदालत पहुंचे। किरनजीत कौर एक्शन कमेटी के मुख्य नेता मनजीत धनेर, नारायण दत्त व मास्टर प्रेम चंद को तत्कालीन एडिशनल जिला सेशन जज ने 24 जुलाई 2007 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन


इसके बाद सजा माफी के लिए राज्यपाल से अपील की गई, तो 24 जुलाई 2007 को राज्य के तत्कालीन गवर्नर ने तीनों नेताओं मनजीत धनेर, नारायण दत्त व मास्टर प्रेम कुमार की सजा माफ कर दी। लेकिन दूसरा पक्ष सजा माफी के विरुद्ध हाईकोर्ट चला गया। हाईकोर्ट ने कामरेड नारायण दत्त व मास्टर प्रेम कुमार को तो मामले में बरी कर दिया, लेकिन मनजीत धनेर की सजा बहाल रखी। 

उसके बाद मनजीत धनेर की सजा माफी के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन 3 सितंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने भी मनजीत धनेर की उम्रकैद को बरकरार रखते हुए जिला कोर्ट में पेश होने के लिए 28 दिन का समय दिया।
विज्ञापन


28 दिन पूरे होने पर सोमवार को मनजीत धनेर करीब 20 हजार समर्थक व हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ कोर्ट पहुंचे और एडिशनल जिला सेशन जज अरुण गुप्ता के सामने पेश हुए। सुनवाई के बाद वहीं डॉक्टरों की टीम को बुलाकर मनजीत धनेर का मेडिकल कराया गया और सुप्रीम कोर्ट के आदेश तहत उन्हें बरनाला जेल भेज दिया गया। 

पांच जिलों की पुलिस रही तैनात
मनजीत धनेर के सरेंडर की सूचना के कारण सोमवार को पांच जिलों की पुलिस तैनात रही। धनेर को एक खुली जीप में खड़ा था और जीप के पीछे 10 किलोमीटर लंबा काफिला था, जिसके कारण पूरा शहर जाम हो गया और यातायात में भारी बाधा पड़ी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें