फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के सांसद बिट्टू: फोन पर सीपी से कहा- निगम का कोई अधिकारी नहीं मान रहा गलती, मेरे खिलाफ दर्ज करो एफआईआर

Sun, 31 Oct 2021 02:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में एक सप्ताह में दो जगह सड़क धंसने का मामला तूल पकड़ने लगा है। सांसद रवनीत बिट्टू पूरे मामले में अधिकारियों के रवैये पर भड़क उठे और उन्होंने अपने ऊपर मामला दर्ज करने तक की बात पुलिस कमिश्नर से फोन पर कह डाली।
विज्ञापन
रवनीत सिंह बिट्टू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगम अफसरों की लापरवाही के चलते शहर में धंस रही सड़कों पर कोई जवाबदेही नहीं मिलने पर सांसद रवनीत बिट्टू का पारा चढ़ गया है। वह बीते एक सप्ताह में दो जगह पर सड़क धंसने के मुद्दे पर निगम अफसरों से पूछते रहे लेकिन उन्हें किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आखिरकार सांसद बिट्टू खुद घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


वहां मौके पर खड़े लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को फोन कर कहा कि निगम के अफसर कोई अपनी गलती नहीं मान रहे, इसलिए आप मेरे पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करो। क्योंकि आखिरकार इस मामले की किसी को तो जिम्मेदारी लेनी होगी। इसलिए मेरे से शुरू कर सभी के खिलाफ मामला दर्ज करें। वह खुद पुलिस कमिश्नर के पास मिलने जा रहे है।
 
सासंद बिट्टू ने कहा कि पांच दिन पहले गड्ढे में एक कार गिर गई थी, अब दो दिन पहले सड़क धंसने से स्कूटर पर जा रहे दो छात्र उसमें गिर गए है। सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। इस मुदेद को लेकर पहले उन्होंने निगम कमिश्नर से बात की। उन्होंने कहा जोनल कमिश्नर की जिम्मेदारी है। जोनल कमिश्नर नीरज से बात की, उन्होंने कहा कि एक नए आए आईएएस की जिम्मेदारी है। फिर उन्होंने निगम की बीएंडआर ब्रांच एक्सईएन रमन से बात की। उन्होंने कहा कि ओएंडएम सेल की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


ओएंडएम सेल अधिकारियों ने कहा कि एसडीओ अंशुल गरचा की जिम्मेदारी है। आखिर में उन्होंने अंशुल गरचा को फोन किया उन्होंने नई कहानी सुना दी कि इस काम को करने वाला ठेकेदार सुरेश कुमार बठिंडा से है, जोकि बादल परिवार का शहर है। इसलिए वह जानबूझ कर खराब कर रहा है। कोई सही जवाब नहीं मिलने पर आखिरकार वह मौके पर पहुंचे है। सबके सामने पुलिस कमिश्नर को फोन कर रहे है। इसके बाद बिट्टू ने कमिश्नर को पूरी कहानी बताते हुए कहा कि कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है, इसलिए सबसे पहले उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करें। इसकी जांच खत्म की जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें