फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के हरप्रीत की इटली में मौत: कार ने मारी टक्कर, 25 दिन पहले बेटा और पत्नी आए थे गांव

Mon, 15 Jul 2024 05:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

विदेश में रह रहे पंजाबी व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। लुधियाना का हरप्रीत इटली में रहता था, जिसे रविवार को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के एक और व्यक्ति की विदेश में मौत हुई है। लुधियाना के व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। लुधियाना की तहसील रायकोट के गांव अकालगढ़ खुर्द वासी हरप्रीत सिंह (46) इटली में रहता था। बीते दिन उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हरप्रीत सिंह रविवार शाम खेतों में काम करके साइकिल पर घर जा रहा था। शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने हरप्रीत के साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से हरप्रीत साइकिल समेत उछलकर कई फीट दूर जा गिरा। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची इटली पुलिस ने एंबुलेंस में हरप्रीत को अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल स्टाफ ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


हरप्रीत सिंह ने इटली जाने से पहले वर्ष 2007 में शादी कर ली थी, जिसके बाद उसके घर बेटा हुआ था। परिवार के सुनहरे भविष्य की खातिर अमरजीत सिंह ने 14 वर्ष पहले दो एकड़ जमीन बेचकर बेटे हरप्रीत सिंह को इटली भेजा था। इटली में पीआर मिलने के बाद हरप्रीत ने पत्नी और बेटे को भी बुला लिया था। 25 दिन पहले हरप्रीत की पत्नी बेटे को इलाज के लिए गांव ले आई थी। उन्होंने 23 जुलाई को वापस इटली जाना था। रविवार देर रात हरप्रीत की मौत की खबर आ गई और घर में कोहराम मच गया।

सोमवार सुबह तक हरप्रीत की मौत की खबर से पूरे इलाके में मातम पसर गया। पिछले 10 दिनों में रायकोट के गांव से विदेश गए कई लोगों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। हरप्रीत की मौत के बाद पत्नी और बेटा इटली जा रहे हैं। परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से हरप्रीत का शव भारत लाने के लिए मदद करने की अपील की है। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि हरप्रीत को हमेशा बेटा ही कार या बाइक पर खेतों में छोड़कर आता था और शाम को काम खत्म होने के बाद घर भी वही ले जाता था। इन दिनों पत्नी और बेटा गांव आए थे जिसके चलते हरप्रीत साइकिल पर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें