फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: पूर्व पार्षद से ठगी की कोशिश, शातिर ने धमकाया, बोला- भतीजे को बचा लो, आप विधायक ने उतारी हेकड़ी

Mon, 21 Oct 2024 08:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में पूर्व पार्षद से ठगी की कोशिश की गई। साइबर अपराधियों ने उन्हें कॉल कर धमकाया और भतीजे को बचाने की बात कही। शातिर ने पुलिस अधिकारी बनकर कॉल किया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के जरिये संपर्क कर आम लोगों को तरह-तरह के लालच दे ठगने वाले साइबर ठगों ने सोमवार को लुधियाना के पूर्व पार्षद अमृत वर्षा रामपाल को भी अपने जाल में फंसाकर ठगी की कोशिश की। शातिर ने उन्हें वाट्सअप पर कॉल किया था। हैरानी की बात यह है कि जिस नंबर से फोन किया गया, उस वाट्सअप पर पुलिस अधिकारी की फोटो लगी थी। उस पर बात करने वाले ने उनके भतीजे को गलत काम करते हुए पकड़ने का डरावा दिया। 

विज्ञापन


पूर्व पार्षद अमृत वर्षा रामपाल को जब कॉल आई तो वह आम आदमी पार्टी (आप) विधायक के दफ्तर में बैठी थी। विधायक ने फोन पकड़कर बात करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने आरोपी से थाना पूछा तो शातिर ने फोन काट दिया। इसके बाद आप विधायक ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सारी बात बताई और इस बात की शिकायत करने के साथ-साथ आम लोगों को सतर्क रहने के लिए भी अपील की।

पूर्व पार्षद अमृत वर्षा रामपाल आप विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी के दफ्तर में बैठी थी। इसी दौरान उन्हें एक वाट्सअप कॉल आई, जिस पर सब इंस्पेक्टर की प्रोफाइल फोटो लगी थी। पुलिस मुलाजिम की कॉल समझकर पूर्व पार्षद ने फोन उठा लिया। जब आरोपी ने पूर्व पार्षद को उनके भतीजे को गलत काम करते हुए काबू करने की धमकी दी तो पूर्व पार्षद ने आप विधायक को फोन पकड़ा दिया। विधायक फोन पर बात करने लगे तो आरोपी ठग ने उनसे भतीजे का नाम पूछा तो उन्होंने अरविंद बताया तो आरोपी ने इतना कहा कि उनका भतीजा गैरकानूनी काम करते हुए काबू किया है और अब उसकी थाने में पिटाई होगी। अब वह बचाना चाहते हैं तो बचा लें। जब आप विधायक ने आरोपी से थाना पूछा तो आरोपी को शक हुआ और उसने तुरंत फोन काट दिया। इसके बाद आप विधायक ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें