फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: नगर कीर्तन के दौरान चली गोली, बच्चे की जांघ पर लगी; माथा टेकने के लिए गया था 9 साल का पार्थ

Mon, 03 Nov 2025 07:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

नाै साल का पार्थ अपनी नानी के साथ नगर कीर्तन में माथा टेकने गया था। इसी दाैरान किसी ने गोली चला दी जो पार्थ को लग गई। 
विज्ञापन
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में रविवार रात श्री गुरु नानक देव जी के प्रगट दिवस को लेकर निकले जा रहे नगर कीर्तन में गोली चल गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इलाके के ही एक व्यक्ति ने हवा में गोली चलाई थी लेकिन गोली चली नहीं। इसके बाद जैसे ही व्यक्ति ने हथियार नीचे किया तो गोली चल गई जो माथा टेक रहे नाै साल के बच्चे की जांघ पर जा लगी। बच्चा वहीं गिर गया और अफरा तफरी मच गई 

वहां मौजूद लोगों ने पार्थ को पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। नगर कीर्तन में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी और थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए ताकि पता लगाया जा सके कि गोली किस व्यक्ति ने चलाई है। 

नानी के साथ गया था माथा टेकने

पार्थ की दादी आशा ने बताया कि वह अपनी नानी के साथ इलाके में निकल रहे नगर कीर्तन में माथा टेकने गया था। जैसे ही उसने अपनी नानी के हाथ से बरसाने के लिए फूल लिए तो एकदम से इलाके के एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली हवा में चलाई गई लेकिन वह नहीं चली। हथियार नीचे करते ही गोली चल गई और सीधे पार्थ को जा लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा ने बताया कि इलाके के लोग ही पार्थ को अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2 घंटे से ज्यादा समय के बाद भी पुलिस ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया और उनके बच्चे से भी उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा। पार्थ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशा का कहना है कि धार्मिक प्रोग्राम में गोली चलाने का क्या मतलब है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें