फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स सामान के गोदाम में आग लगने से करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
सुनाम में गोदाम में लगी आग के बाद उठता धुआं। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। पटियाला रोड पर स्थित इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों के गोदाम में अचानक आग लगने से करोड़ों का नुकसान हो गया है। गोदाम में करोड़ों के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद रखे हुए थे। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच के बाद ही कारणों का सही पता लगने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार को पटियाला रोड पर स्थित एसी, फ्रिज, एलईडी, वॉशिंग मशीन व अन्य इलेक्ट्रानिक्स के सामान से भरे गोदाम को चंद मिनटों में आग ने अपनी चपेट में ले लिया और आसमान धुएं के गुबार से भर गया। चारों तरफ धुआं फैलने के बाद जेसीबी मशीनों से गोदाम की दीवारें तोड़कर पानी की बौछारों से आग बुझाने का प्रयास किया गया। सुनाम व संगरूर की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व नगर काउंसिल के पानी टैंकरों से आग बुझाने में कई घंटे लग गए। भारी संख्या में लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की।
हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार कुलदीप सिंह, कांग्रेस प्रभारी दामन बाजवा, एसएचओ जतिंदरपाल सिंह, इंडस्ट्री चैंबर के जिलाध्यक्ष घनश्याम कांसल, काउंसिल अध्यक्ष निशान सिंह टोनी आदि मौके पर पहुंचे। लोगों ने जोखिम उठाकर गोदाम के बाहरी हिस्से से उत्पादों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन गोदाम के भीतर भारी मात्रा में पडे़ उत्पाद आग की भेंट चढ़ गए। गोदाम के मालिक जिम्मी कुमार व रवि कुमार ने बताया कि आग लगने का कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन गोदाम में रखा सामान जल गया है। गोदाम में आग लगी देख मालिक बार बार अपना धैर्य खो रहे थे, लेकिन लोग उनको हौसला दे रहे थे। एसएचओ ने कहा कि माली नुकसान हुआ है, लेकिन पुलिस बल व लोगों से सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें