फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार लॉकडाउन का दिखा असर, बाजार रहे सूने

विज्ञापन
लुधियाना में एक दिन के लॉकडाउन के दौरान रिक्शे पर आराम करता रिक्शा चालक। - फोटो : LUDHIANA
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान रविवार को लुधियाना में लॉकडाउन का पूरा असर देखने के लिए मिला और बाजारों में सन्नाटा रहा। सिर्फ मेडिकल स्टोर, अस्पताल के अलावा कोई दुकान नहीं खुली। इस लॉकडाउन के दौरान पुलिस को कोई खास मशक्कत करनी नहीं पड़ी। लोग खुद ही घरों से कम निकले। ऐसे में पुलिस को चौराहों पर रोक किसी से पूछताछ करने की जरूरत नहीं रही। इससे साफ है कि बीते कुछ दिन से कोरोना महामारी का भय लोगों में दिखा है। यही नहीं वैक्सीन लगवाने के लिए भी कम संख्या में लोग निकले और सेहत विभाग को कोरोना टेस्ट के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि लॉकडाउन के दौरान बसें सामान्य दिनों की तरह की चलीं, लेकिन लोग यात्रा करने के लिए नहीं निकले। ऐसे में ज्यादातर बसों में चंद लोग ही बैठे दिखे। जबकि लोगों की कम संख्या को देख कई निजी बसों ने अपने रूट कर रद्द कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें