फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में भगवान की मूर्ति और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। हबड़ा रोड के न्यू किचलू नगर इलाके में रहने वाले होजरी कारोबारी के घर की खिड़की तोड़ कर अंदर घुसे चोरों ने नगदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता तब चला जब परिवार के सदस्य सुबह सोकर उठे। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पीएयू पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि यह केस न्यू किचलू नगर निवासी राकेश बुद्धिराजा की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया गुरु नानक देव नगर में उनकी होजरी फैक्ट्री है। 18 मई की रात वह परिवार समेत खाना खाने के बाद सो गए। अगली सुबह जब सो कर उठे तो देखा के कोई अज्ञात व्यक्ति ड्राइंग रूम की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा। जहां से वह एक वीवो मोबाइल, एक एप्पल मोबाइल, उनकी पेंट में पड़ी 15000 रुपये की नकदी, पूजा रूम में रखी लड्डू गोपाल जी की चांदी की मूर्ति, राधा रानी की अष्टधातु की मूर्ति तथा चांदी के 7 सिक्के चोरी करके ले गया। कुलविंदर सिंह ने कहा कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर पाया के चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 लोग थे। उन्होंने ड्राइंग रूम की खिड़की पर लगी चिटकनी को तोड़ दिया। खिड़की खुलने पर वह आराम से अंदर दाखिल हो गए। फुटेज के अनुसार चोरों ने बेहद इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। वे लोग घर में डेढ़ घंटे तक रुके रहे। घर से नगदी व कीमती सामान चोरी करके उसी रास्ते से वापस चले गए। फुटेज को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें