फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के कारिंदे से 11 लाख लूटने में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डाबा रोड स्थित स्टार रोड पर बचन गैस एजेंसी के कारिंदे से 11 लाख रुपये लूटने वाले चार आरोपियों को थाना डाबा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 130 ग्राम नशीला पाउडर, 5.97 लाख रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल किए गए बाइक बरामद किए गए है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिमलापुरी स्थित मोहल्ला गोबिंदसर निवासी विक्रमजीत सिंह रोमी, बसंत नगर निवासी परमिंदर सिंह उर्फ दीपा, जुझार नगर निवासी वरिंदर सिंह और ईशर नगर ब्लाक सी निवासी परमिंदर सिंह उर्फ प्रिंस सहोता को गिरफ्तार किया है। इनका साथी जसबीर सिंह उर्फ सोनू पहाडिय़ां अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस पार्टी ने च्यासपुरा इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि आरोपी रोमी और दीपा नशे का कारोबार करते है और इस समय नशीला पदार्थ सप्लाई करने के लिए जा रहे है। इल पप पुलिस ने आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया।
पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने छह जुलाई को दिनदहाड़े गैस एजेंसी के कारिंदे से सोनू पहाड़िया के साथ मिल प्रिंस सहोता के कहने पर 11 लाख रुपये की लूट की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने जुझार नगर स्थित वरिंदर सिंह के घर पर लूट की रकम का बंटवारा किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रोमी के घर से 3.15 लाख रुपये और दीपा के कब्जे से पुलिस ने 2.72 लाख रुपये बरामद किए। इसके साथ ही पुलिस ने वरिंदर सिंह और प्रिंस सहोता को भी काबू कर लिया। वरिंदर सिंह के कब्जे से पुलिस ने 95 सौ रुपये बरामद किए। पुलिस आरोपी सोनू पहाड़ियां की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें